आठ सरकारी कर्मी रिश्वत लेते पकडे़

By: Sep 16th, 2019 12:02 am

पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़ी मुहिम लाई रंग, घूस लेते रंगे हाथ किए गिरफ्तार

चंडीगढ़ –पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की मुहिम के अंतर्गत अगस्त महीने के दौरान कुल नौ छापे मारकर आठ सरकारी कर्मचारी और एक प्राइवेट व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया, जिनमें पुलिस विभाग के दो, राजस्व विभाग का एक और अन्य विभिन्न विभागों के पांच कर्मचारी शामिल हैं। इस संबंधित चीफ डायरैक्टर-कम एडीजीपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब बीके उपल ने कहा कि इस दौरान ब्यूरो ने सार्वजनिक सेवाएं और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। इस दिशा में विजिलेंस के परीक्षक अधिकारियों ने राज्य की विभिन्न अदालतों में चलते मुकद्मों के दौरान दोषियों को न्यायिक सजाएं दिलाने के लिए पुख्ता पैरवी की। उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी 15 मामलों के चालान विभिन्न विशेष अदालतों में पेश किए गए। विजिलेंस द्वारा दर्ज किए मामलों की सुनवाई के दौरान पिछले महीने विभिन्न विशेष अदालतों ने दो कर्मचारियों को सजाएं और जुर्माने किए हैं, जिनमें जालंधर में तैनात एएसआई कश्मीर सिंह को जालंधर की अदालत द्वारा पांच साल की कैद और दस हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी तरह एक अन्य भ्रष्टाचार के केस में नारकोटिक सेल, मोगा में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह और मुख्य सिपाही भजन सिंह को मोगा की अदालत द्वारा चार-चार साल की कैद और पांच-पांच हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App