आनी में ऋ षि पंचमी मेले का आगाज

By: Sep 7th, 2019 12:20 am

दलाश में चार देवताओं के साथ जुटी भीड़, देव मिलन रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र

आनी – आनी के दलाश में ऐतिहासिक दो दिवसीय ऋ षि पंचमी मेले का शुक्रवार को भव्य देव मिलन के साथ आगाज हो गया है। मेले में इस साल चार देवी-देवता आराध्य जोगेश्वर महादेव, खोडू देवता, कुंई कंडा नाग देवता तथा कुलक्षेत्र महादेव ओलवा ने शिरकत की। शिव मंदिर दलाश से सभी देवी-देवताओं के रथ मेला स्थल (सौह) तक लोगों ने नाचते गाते पहुंचाए। मेला स्थल पर देवताओं का मिलन देखने लायक था जिसके साक्षी हजारों लोग बने। शुक्रवार से शुरू हुए मेले में पहले दिन पहुंचे लोगों को यहां की लोक संस्कृति के बारे में जानकारी मिली। मेले में दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा। जब देवता मेला स्थल सौह पहुंचे तो उपस्थित महिलाओं ने अखरोट, सेब फेंककर देवलू का स्वागत किया। शाम को देवता मेला स्थल से शिव मंदिर में प्रवेश करते हैं तो यहां पर बुजुर्ग लोग ढैकली-बैशली से पारंपरिक गीतों पर देवताओं को नचाया जाता है। इन गीतों पर बुजुर्ग मंदिर में शाम को नाटी लगाते हैं। मेला कमेटी के प्रधान उत्तम ठाकुर का कहना है कि मेले का आयोजन कई दशकों से किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले मेले में हजारों लोग अपनी उपस्थिति दृज करके देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App