इंडिया हेरिटेज पर पूछे सवाल-जवाब

By: Sep 30th, 2019 12:20 am

मंडी-भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) द्वारा रविवार को सातवीं से दसवीं कक्षा तक के स्कूली छात्रों के लिए इंडिया हेरिटेज विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिया में राष्ट्रीय, राज्य और मंडी शहर की विरासत और धरोहर से संबंधित लिखित और मौखिक प्रश्नों के आधार पर सबसे उत्तम टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में मंडी के दस स्कूलों से आए 88 प्रतिभागी बच्चों ने भाग लिया। सबसे उत्तम जानकारी के लिए डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की टीम के प्रांजल और निशांत प्रथम स्थान पर रहे , जबकि इसी स्कूल की वरुणी  और तपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अन्य विजेता टीमों में दिव्य ज्योति स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी व डीएवी आर्य समाज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की टीमों ने भी बढि़या प्रदर्शन किया। इस मौके पर इंटेक मंडी चैप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि हेरिटेज प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देश व प्रदेश की विरासत, धरोहर की जानकारी विकसित करना है। इस मौके पर इंटेक के सदस्य अच्छरू राम गौतम, गजेंद्र बहल, सह संयोजक अनिल शर्मा, कर्नल केके मल्होत्रा, अजय सहगल, महेश पुरी, इंजीनियर कमल मल्होत्रा, महिला सदस्य हेमंत शर्मा, ज्योत्सना, इंदु शर्मा, सोनिया बहल, हेमलता पुरी, मृदु गोयल, हितेष, प्रेम वर्षा, वनिता मल्होत्रा, मीनाक्षी कपूर मौजूद रही। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App