इंदौरा में चाची से रेप की कोशिश

By: Sep 8th, 2019 12:30 am

ठाकुरद्वारा – इंदौरा के एक गांव की महिला की उसी के भतीजे द्वारा इज्जत लूटने का प्रयास कर उससे अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी, तो उसका भतीजा आया। जैसे ही वह रसोईसे बाहर निकलने लगी, उसका भतीजा दरवाजे पर खड़ा हो गया और उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर इज्जत लूटने की कोशिश करने लगा। और उसके कपड़े फाड़ दिए और जब उसने शोर मचाया, तो वह धमकियां देता हुआ बाहर भाग खड़ा हुआ। महिला ने यह सब पति को फोन पर बताया और पति के घर आने पर पति को साथ लेकर आरोपी भतीजे के खिलाफ इंदौरा थाना में शिकायत पत्र दिया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने खबर की पुष्टि की है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

नूरपुर – नूरपुर पुलिस थाना के तहत क्षेत्र में एक युवती ने एक लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक, जो कि गांव टिक्कर के युवक ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसे कहीं एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी लड़का उसे गांव छोड़ गया। बाद में लड़की उसे फोन करने लगी, तो उसका फोन बंद आने लगा, जिसके बाद लड़की ने उसके परिजनों से बात की तो लड़के के पिता ने लड़की से गाली-गलौच की। डीएसपी डा. साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 366 ए 376 व उसके पिता के खिलाफ 506 व  34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App