ऊना कालेज के रोवर हेमंत राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए सिलेक्ट

By: Sep 4th, 2019 12:03 am

ऊना – ऊना कालेज में स्काउट्स एंड गाइड्स के रोवर हेमंत राय का चयन राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है, जो कि 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक उड़ीसा में होगी। हेमंत के इस चयन पर प्रिंसीपल व स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है। कालेज प्राचार्य डा. त्रिलोकचंद ने बताया कि ऊना कालेज से पहली बार स्काउट्स एंड गाइड्स के रोवर का चयन किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है, जो कि ऊना कालेज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि मंडी के रिवालसर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 97 रेंजर एंड रोवर्स ने भाग लिया था। इनमें से केवल नौ का चयन ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि स्काट्स एंड गाइड्स में लड़कों को रोवर्स व लड़कियों को रेंजर्स कहा जाता है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पांच लड़कों(रोवर्स) व चार लड़कियों (रेंजर्स) का चयन हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App