एप्पल फेस्टिवल…सेब की शुशबू से महका गेयटी

By: Sep 29th, 2019 12:30 am

हिमाचल एप्पल फेस्टिवल 2019 में आकर्षण का केंद्र बनी रही 40 किस्में, 350 बागबानों ने अपने प्रोडक्ट से मोहा लोगों का मन

शिमला सेब की खुशबू से पहाड़ांे की रानी खूब महकी। हिमाचल एप्पल फेस्टिवल 2019 के तहत गेयटी मंे लगी प्रदर्शनी पर्यटकांे द्वारा खूब सराही गई। जिसमंे दो दिनांे मंे लगभग ढाई हजा़र लोगांे ने प्रदर्शनी का खूब मजा़ लिया। 350 किसानांे की लगभग 40 प्रकार सेब की प्रजातियांे को देखने के लिए लगभग सौ विदेशी पर्यटक भी आए। इसमें स्पर, रॉयल, गोल्डन आदि वैराययिां प्रदर्शित की गई। वहीं फूलांे की प्रदर्शनी से भी गेयटी खूब महका। 28 सितंबर को हिमाचल एप्पल फेस्टिवल 2019 का समापन गेयटी मंे हो गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन डिपार्टमंेट ऑफ टूरिज़म एंड सिवल एविएशन और होर्टीकल्चर डिपार्टमंेट द्वारा किया गया है। सुबह से ही प्रदर्शनी मंे काफी रश था। इस प्रर्दशनी को देखने के लिए इस बार बागवान ही नहीं बल्कि आम जनता को भी भाग लेते हुए देखा गया है। लाल रंगांे के सेबांे से गेयटी का सभागार काफी महक गया था। प्रदर्शनी मंे भाग लेने वाले बागवान भी इस तरह के कार्यक्रम से काफी उत्साहित थे। वहीं संबंधित प्रशासन भी एप्पल फेस्टिवल के सफल आयोजन को लेकर उत्साहित थे।

नेचुरल  कीटनाशकाें का करेंगे इस्तेमाल

शिमला। सेब क ो बचाने के लिए काफी कीटनाशकांे का प्रयोग किया जाता है, जिसके  लिए बागबानांे और किसानांे को जागरूक किया जाता है। इसके लिए प्राकृतिक कीटनाशकांे का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए बागबानी विभाग एक प्रयास कर रहा है। एप्पल फेस्टिवल के दौरान बागवानी विभाग के उप निदेशक जेेपी शर्मा से ‘दिव्य हिमाचल’ ने खास बातचीत की। जिसमंे जेपी शर्मा ने बताया कि ये सच है कि सेब को बचाने के लिए काफी कीटनाशकांे का प्रयोग होता है। जिसे लेकर बागवानांे को जागरूक किया जाता है कि बाजा़र तक पहुंचने की समय अवधि को लेकर छिड़काव का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं प्राकृत्रिक कीटनाशकांे के इस्तेमाल के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि इस तरह के आयोजन से बागवानांे को एक विशेष मंच मिलता है। उन्हांेने कहा कि बागवानांे को कीटनाशकांे के सही डोज़ के बारे मंे भी बताया जा रहा है।

प्रेम चौहान की वैरायटी का पेटेंट जल्द

शिमला। एप्पल फेस्टिवल के दौरान प्रदेश के नामी बागबान प्रेम चौहान भी मौजूद थे।  उनके सेब की एप्स प्रजाति जल्द ही पेटंेट होने जा रही है। उन्हांेने क हा कि प्रदेश सरकार को इस बारे मंे सारा रिकॉर्ड सौंपा गया है। जिसमंे अब उम्मीद है जल्द ही प्रजाति पेटंेट हो जाएगी।  प्रदर्शनी के दौरान बागवान रोशन ने कहा कि वह कई प्रेम चौहान हिमाचल के नामी बागवान है उनकी एक कलम खरीदने के लिए वह एक लाख रूपए भी देने का तैयार है। रोशन कहते हैं कि प्रेम चौहान का सेब अपने आप मंे ही खास है । इस बारे मंे प्रेम चौहान कहते हैं कि विदेशी भी इस प्रजाति के कायल है और जर्मनी से भी इसकी डिमांड आई है।

सेल्फ हैल्प ग्रुप के दीवाने हुए पर्यटक

पर्यटन विभाग के तहत वूमेन सेल्फ हैल्प ग्रुप का भी एप्पल फेस्टिवल मंंे एक स्टाल लगाया गया था जिसके बारे मंे स्टॉल के बारे मंे पर्यटन विभाग से ईशू ने बताया कि आशियाना मंे भी इस तरह का स्टाल लगाया गया है। जिसमंे हर वर्ष एक से डेढ लाख रूपए के हैंड मेंकिग सामान की खरीदारी की जा रही है। इससे जरूरतमंद महिलाआंंे को काफी लाभ मिलता है जिससे वह अपने परिवार का पेट भी पाल रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App