ओलों की बारिश…राजधानी सर्द

By: Sep 22nd, 2019 12:32 am

शिमला में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि के बाद लुढ़का तापमान, 27 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

शिमला -राजधानी शिमला में शनिवार को फिर से मूसलाधार बारिश हुई। शिमला में बारिश होने के साथ-साथ ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड की गई है। बारिश व ओलावृष्टि के बाद जिला में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें, तो जिला शिमला में 27 सितंबर तक मौैसम खराब रहेगा। इस दौरान जिला मेेंं 24 सितंबर तक एक-दो स्थानों पर बारिश होगी। जबकि जिला में 25 से 27 सितंबर तक कुछ स्थानोंं पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। शिमला में वीकेंड की शुरुआत चटक धूप खिलने के साथ हुई थी, मगर दोपहर बाद आसमान में एकाएक काले बादल घिरने के साथ ही शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। शिमला मेंं करीब दो घटों तक मूसलाधार बारिश का क्रम चलता रहा। बारिश होने से शिमला में अधिकतम तामपान में फिर से गिरावट आई है। शिमला के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शिमला में शुक्रवार को भी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को शिमला में सबसे ज्यादा सात मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके अलावा मशोबरा में पांच, कुफरी में चार और सराहन में तीन मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। बारिश होने से शिमला के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। शिमला के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री तक की गिरावट आई है। लगातार बारिश होने से शिमला मेंं ठंड का प्रकोप  बढ़ गया हैै।

राजधानी में लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

जिला शिमला में लगातार हो रही बारिश से शिमला में ठण्ड का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को शनिवार को गर्म वस्त्र ओढे हुए देखा गया। मौसम में आए बदलाव के बाद जिला शिमला में ऊपरी क्षेत्रों मेंे सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहते हैं, तो जिला शिमला में कड़ाके की ठंड जल्द ही दस्तक दे देगी।

ठियोग में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

जिला शिमला में बीते शुक्रवार को भारी ओलावृष्टि हुई है। ठियोग की कथोग पंचायत में भारी ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहंुचा है। नुकसान होने से बागबानों को काफी चपत लगी है। लोग सरकार से मुआवजा देने की मांग उठा रहे हैं। कथोग पचंायत में मौजूदा सेब सीजन के दौरान अभी आधी ही फसल मार्केट में पहुंच पाई थी। भारी ओलावृष्टि होने से सेब की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहंुचा है।

शिमला में बारिश के बाद खिली धूप

जिला शिमला के अधिकतर क्षेत्रों मेंं शनिवार को दोपहर बाद बारिश हुईर्, मगर शिमला में शाम के समय मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान जिला शिमला में धूप खिली रही। धूप खिलने से लोगों ने ठंड से कुछ हद तक की राहत ली हैै।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App