कंडागई-सौर सड़क जल्द होगी तैयार

By: Sep 17th, 2019 12:20 am

विधायक किशोरी ने किया भूमि पूजन; बोले, क्षेत्र की सड़कों पर खर्च होंगे 120 करोड़

आनी –आनी विधानसभा क्षेत्र में करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से दर्जनों सड़कों का कार्य प्रगति पर है। इन सड़कों का निर्माण तय समय के भीतर पूरा किया जाएगा। यह बात स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने 4.8 किलोमीटर लंबी कंडागई से सौर सड़क के भूमि पूजन के बाद आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आनी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही क्षेत्र की मुख्य सड़कों को पक्का करने के लिए भी सरकार जल्द आगामी कार्रवाई करेगी। विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि आनी क्षेत्र के लिए करीब 85 करोड़ के बजट से आईपीएच की योजनाओं को भी जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर शमशर-दलाश सड़क के लिए 25 करोड़, रूना-जुंडवा सड़क को तीन करोड़ को जहां पक्का करने की बात कही और आनी-वश्ता सड़क पर भी अधिकारियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों को पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर आयुष्मान, हिमकेयर योजना की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दलाश क्षेत्र को पोलटेक्निक कालेज मंजूरी के लिए भी तहे दिल से आभार जताया। जनसभा के दौरान विधायक किशोरी लाल सागर ने लोअर काथला को भी जल्द ही सड़क सुविधा से जोड़ने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कंडागई मंदिर के लिए दो लाख रुपए, महिला मंडल भवन के लिए भी एक लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम के आयोजक ग्रांम कमेटी काथला के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, रामकिशन ठाकुर, दिलीप कुमार, जय सिंह, मुकेश कुमार ने विधायक  किशोरी लाल सागर, एपीएमसी चेयरमैन  अमर ठाकुर ,महामंत्री दुनी चंद,  वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल, योगेश वर्मा, महेंद्र ठाकुर, सुभाष वर्मा, सत्येंद्र शर्मा, रतन भारती, अशोक ठाकुर, सोमदत्त, ज्ञान ठाकुर, हेमंत बंसल, सोहन बंसल, कृष्ण ठाकुर, कमली देवी को सम्मानित किया गया। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App