कंडाघाट शहर में चला सफाई अभियान

कंडाघाट –स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा कंडाघाट शहर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभांरभ तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता ने कंडाघाट के गुग्गा माड़ी मंदिर से किया। इस अभियान में डा. राजेश कश्यप भाजपा नेता सोलन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि रविंद्र परिहार अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अभियान में स्कूल के  एनसीसी  छात्र-छात्राओं, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, आशावर्कर, एरिफ कंपनी के कर्मचारियों, पंचायतों के प्रधानों, वार्ड सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं, सीडीपीओ व  बीडीओ कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अभियान के दौरान सीरी नगर मार्ग, बस स्टैंड चौक, मेन बाजार के किनारों पर बिखरे कूड़े को इकट्ठा किया गया। साथ ही इस अभियान में भाग ले रहे प्रतिभागियों द्वारा  रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया गया।  इस कार्यक्रम का समापन बीडीओ कार्यालय कंडाघाट के परिसर में किया गया। तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता ने कहा कि गुरुवार को स्वच्छ सप्ताह के तहत कंडाघाट में भी जागरूक रैली व सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अभियान के दौरान शहर में साफ-सफाई की गई और लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया गया। इस दौरान सिरी नगर प्रधान अमित ठाकुर, उपप्रधान मनीष सूद, पूर्व प्रधान गुरुविंदर सिंह, किशन वर्मा एपीएमसी सदस्य, सीडीपीओ पदम् देव शर्मा, वंदना शर्मा, बीडीओ कार्यालय से अधिकारी मंजुला कंवर, मेद राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थि।