कपिल देव होंगे हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर

By: Sep 15th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने क्रिकेट के दिग्गज और भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव को हरियाणा की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर बनाने का फैसला किया है। यह यूनिवर्सिटी सोनीपत में स्थित है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में जन्मे कपिल देव को हरियाणा हरिकेन कहा जाता है। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने शनिवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि कपिल देव यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सटी का स्थापना की थी। इससे पहले केवल स्पोर्ट्स स्कूल मौजूद था। अभी तक किसी यूनिवर्सिटी के चांसलर पद प्रदेश के राज्यपाल को मिल जाता था, लेकिन हरियाणा के पहले खेल विश्व विद्यालय की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार ने कानून बदला है।  सोनीपत के राई में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कैंपस में ही इस खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है। खेल मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा कैबिनेट ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। इस यूनिवर्सिटी में फिजकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस के कोर्स कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, स्पोट्र््स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स मार्केटिंग और स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग भी कराई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App