कबड्डी में जमानाबाद जोन फर्स्ट

कांगड़ा –तीन दिवसीय अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। भाषण प्रतियोगिता में जमानाबाद जोन प्रथम, राजौर जोन द्वितीय रहा। एकल गायन प्रतियोगिता में जमानाबाद  जोन प्रथम व राजौर जोन द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान में राजौर जोन प्रथम व जमानाबाद जोन द्वितीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य में जोगीपुर जोन प्रथम व जमानाबाद जोन  दूसरे स्थान पर रहा। एकाकी में जोगीपुर जोन प्रथम व जमानाबाद जोन दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में जमानाबाद जोन प्रथम, गर्ल्स कबड्डी में राजल जोन प्रथम, खो-खो ब्वाय में राजौर जोन प्रथम, खो-खो गर्ल्स में राजल जोन प्रथम, बैडमिंटन में ब्वाय राजल जोन प्रथम, बैडमिंटन में गर्ल्स जोन राजल प्रथम, शतरंज ब्वाय में दौलतपुर जोन का जतिन  प्रथम, लांग जंप ब्वाय में विशाल कुमार प्रथम, लांग जंप गर्ल्स में शीनम राणा प्रथम, हाई जंप ब्वाय में रितिक प्रथम, हाई जंप गर्ल्स में कंचन प्रथम, शॉटपुट ब्वाय में रोशन  प्रथम, शॉटपुट गर्ल्स में शलोनी  प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता का विधिवत समापन बुधवार शाम राजकीय प्राथमिक पाठशाला एमसी कांगड़ा में संपन्न हुआ। समापन समारोह में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं अध्यक्ष क्रीड़ा संघ कांगड़ा राजेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह खेलकूद प्रतियोगिता नौ से 11 सितंबर तक चली। इस प्रतियोगिता में छह जोन राजल, दौलतपुर, जमानाबाद, जोगीपुर, राजौर व थाना के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधान कमलजीत कोषाध्यक्ष, विजय कुमार, जिला पीटीएफ लेखाकर पवन शर्मा, मंच संचालक कुलवंत सिंह, उषा देवी प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा व सभी केंद्र मुख्य शिक्षक मौजूद रहे।