कमजोर मानसून ने फिर पकड़ा जोर

By: Sep 17th, 2019 12:30 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 22 सितंबर तक होगी बारिश

शिमला – हिमाचल प्रदेश में कमजोर पड़ चुका मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है। राज्य में बीते 24 घटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से दरमियानी बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से होने से राज्य के कई स्थानों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 22 सितंबर तक मौैसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक दो स्थानों पर बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा।उधर, राज्य में सोमवार को दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई, मगर दोपहर बाद फिर से बादल छा गए। राजधानी शिमला में दिन के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जबकि शाम के समय मौसम फिर साफ हो गया। बीते 24 घटों के  दौरान राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। धर्मशाला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। धर्मशाला में 58 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा अंब में 30, पांवटा साहिब में 18, घुमारवी में 12, गुलेर में 11, गगल में नौ, नयना देवी में सात, बैजनाथ में छह, ऊना में पांच, नगरोटा में चार, सरकाघाट व सुंदरनगर में तीन मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यनूतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। राज्य के केलांग में सबसे ज्यादा चार डिग्री की गिरावट आई है। वहीं चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कल्पा व सुंदरनगर के तापमान में भी गिरावट आई है। कांगड़ा के अधिकतम पारे में दो डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 22 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक दो स्थानों पर बारिश होग, जबकि ऊचांई वाले क्षेत्रों में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App