कर्नाटक: गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर उतरे शिवकुमार के समर्थक, बसों में तोड़फोड़, कांग्रेस ने बुलाया बंद

By: Sep 4th, 2019 10:48 am

शिवकुमार की गिरफ्तारी में प्रदर्शनकर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में आज बंद का ऐलान किया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए डीके शिवकुमार की आज दिल्ली कोर्ट में पेशी होनी है। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शकारियों ने कई बसों के शीशे तोड़ डाले। इधर, रामनगर के डीसी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक राज्य परिवहन की बसों को निशाना बनाया। हरोहल्ली डिपो में बस जलाने का प्रयास किया गया। इस बस में तीन सवारी सीटें जल गईं। रामनगर डिविजन के आसपास कुल 10 बसों के शीशे तोड़े गए। प्रदर्शनकारियों ने 7 बार के विधायक और पूर्व ऊर्जा व जल संसाधन मंत्री की गिरफ्तारी का विरोध किया। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App