कलराज मिश्र ने राजस्थान के राज्यपाल की ली शपथ

By: Sep 9th, 2019 3:21 pm

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज यहां अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
श्री मिश्र को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्रीपति रविन्द्र भट्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री मिश्र ने हिन्दी में शपथ ली। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव डी बी गुप्ता ने नियुक्ति पत्र पढ़ा। शपथ लेने के बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने श्री कल्याण सिंह का स्थान लिया है। श्री सिंह का इस महीने के शुरु में कार्यकाल पूरा हो गया था।इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं जगन्नाथ पहाड़िया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल, ऊर्जा मंत्री डा0 बीडी कल्ला, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी एवं उप सचेतक महेन्द्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। श्री मिश्र ने शपथ लेने से पहले सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App