कांगड़ा-ऊना बास्केटबाल चैंपियन

By: Sep 24th, 2019 12:06 am

नगर परिषद मैदान पर प्रतियोगिता का समापन, मंडी की टीम उपविजेता

कांगड़ा – नगर परिषद मैदान कांगड़ा में चल रही तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के समापन समारोह पर जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने सोमवार देर शाम किया। लड़कियों के वर्ग के फाइनल में ऊना ने कांगड़ा को 52 के मुकाबले 34 अंकों के अंतर से हराकर विजय हासिल की। वहीं, लड़कों के वर्ग में कांगड़ा ने मंडी को 68 के मुकाबले 27 अंकों से हरा कर जीत प्राप्त की।इस अवसर पर समापन कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल, नगर परिषद कांगड़ा अध्यक्ष अशोक शर्मा, व्यापार मंडल कांगड़ा अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, विनोद शर्माए बज्रेश्वरी देवी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राम प्रसाद शर्मा, एसएमओ कांगड़ा डा. विवेक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App