कांगड़ा के सैनिक का अरूणाचल प्रदेश में हार्ट अटैक से निधन

By: Sep 15th, 2019 12:03 am

कांगड़ा – धर्मशाला की झियोल पंचायत के सैनिक इंद्रजीत सिंह का अरूणाचल प्रदेश में निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के चलते उनकी मृत्यु हुई। सैनिक इंद्रजीत सिंह के निधन की खबर पहुंचने के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  इंद्रजीत सिंह (57) ग्रेफ  में ड्राइवर एमटी के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह 12 सितंबर की शाम को ड्यूटी दे रहे थे कि इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता, दो लड़के, दो लड़कियां छोड़ गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App