कांगड़ा में राज्य स्तरीय बास्केटबाल चैंपियनशिप शुरू

By: Sep 22nd, 2019 12:20 am

कांगड़ा । नगर परिषद कांगड़ा मैदान में शनिवार को 41वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ प्रदेश बास्केटबाल संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा किया गया। मुख्यातिथि का नगर परिषद मैदान कांगड़ा में पहुंचने पर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा, बास्केटबाल एसोसिएशन के सदस्यों, मंडल भाजपा पदाधिकारियों एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़ व वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लड़कों की 14 व लड़कियों की नौ टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 23 सितंबर तक चलेगी।   

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App