कार्निवाल से शुरू होगा छोटी काशी महोत्सव

By: Sep 24th, 2019 12:20 am

तीन दिन कला-संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा शहर

मंडी –मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेशांे के बाद पहली बार छोटी काशी महोत्सव का आयोजन जिला की जनता देखेगी। छोटी काशी महोत्सव चार अक्तूबर को शाम साढ़े तीन बजे भव्य कार्निवल से शुरू होगा। कार्निवाल मंडी के सेरी मंच से आरंभ होगा, जिसमें स्थानीय लोग, विभिन्न सांस्कृतिक दल और शिक्षण संस्थाओं के बच्चे अलग-अलग थीम पर झांकियों के साथ शामिल होंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त ने इस बाबत अधिकारियों की एक बैठक भी ली। बता दें कि छोटी काशी महोत्सव के आयोजन का विचार मूल रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का है। उनका जोर है कि उत्सव के जरिए लोगों को मंडी के समृद्ध इतिहास, कला एवं संस्कृति के विविध पहलुओं से रू-ब-रू करवाया जाए। उन्हीं के निर्देशानुसार मंडी शहर में चार  से छह अक्तूबर तक छोटी काशी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें  विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी।

ये कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

उपायुक्त ऋ ग्वेद ठाकुर ने कहा कि छोटी काशी महोत्सव का आगाज भव्य कार्निवाल के साथ किया जाएगा। उत्सव में अलग-अलग  कलाओं से जोड़ने के उद्देश्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न विभागों के अलावा भारतीय सांस्कृतिक निधि (इनटेक) के मंडी चैप्टर सहित मंडी की अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके तहत मंडी और सुंदरनगर में छोटी काशी की थीम पर कलाकारों द्वारा मुख्य दीवारों पर पेंटिग्स की जाएंगी। इंद्रा मार्केट की छत पर पारंपरिक पहनावे का फैशन शो और फू ड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ‘लैप्स इन द स्काई’ व पतंगबाजी के आयोजन किए जाएंगे। उत्सव के दौरान इंद्रा मार्केट परिसर में तीन संास्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। लेजर लाइट व साउंड शो के जरिए छोटी काशी का इतिहास दिखाया जाएगा। उत्सव में लिटरेरी कार्यक्रमों की शाृंखला में मंडी कलम व चित्रों की प्रदर्शनी, लोकगीत व कलाओं पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, बुक फेयर, लोक वाद्य कार्यक्रम के अलावा हेरिटेज वॉक का आयोजन भी किया जाएगा। स्कूलों में कहानी पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन वाले दिन छह अक्तूबर को शाम को भव्य ब्यास आरती का आयोजन होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App