किन्नौर भाजपा ने बनाया प्लान

सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा,पार्टी की नीतियां बताई

रिकांगपिओ -जिला किन्नौर भाजपा की  बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय रिकांगपिओ में हुई। इस बैठक में किन्नौर  भाजपा प्रभारी शशि दत्त विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला किन्नौर के मेंबरशिप प्रभारी दौलतराम नेगी ने बताया कि किन्नौर से भाजपा को लगभग पा हजार नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया  तथा किन्नौर भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण भाजपा ने किन्नौर से 5 हजार 443 नए सदस्य बनाए । उन्होंने बताया कि इस अभियान में 80.85 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर भाजपा की जनहित नीतियों के बारे में भी बताया तथा नए पांच हजार 443 नए सदस्य बनाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित नीतियों को देखकर कई लोग कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं उन्होंने बताया कि हाल ही में जिला किन्नौर के सापनी, शोंग, बारंग, पूर्वनी बरुआ तथा भावा वैली के लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। जिससे यह पता लगता है कि देश व  प्रदेश में कांग्रेस दिन प्रतिदिन कमजोर पड़ रही है। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय नेगी एपूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगीए जिला परिषद अध्यक्षा टाशी यंगचन, पूर्व अध्यक्षा  प्रतेश्वरी नेगीए महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सुनीता नेगी, महामंत्री नरेंद्र तथा महेश्वर सिंह, जिला संगठन मंत्री बलदेव  नेगी, तीन मंडलों के अध्यक्ष  संजीव बारा पूह ब्लॉक, कुन्दन ज्ञाछो कल्पा ब्लॉक, दीवान नेगी  निचार ब्लॉक सहित तीनों मंडलों के महामंत्री उपस्थित थे।