क्यों होती हैज्यादा थकान

By: Sep 14th, 2019 12:20 am

थकान सुस्ती या आलस के साथ होने वाला एक अनुभव है, जो शरीर थकावट और अन्य तरह के कई कारणों की वजह से होता है। थकान मानसिक या शारीरिक दोनों तरह की हो सकती है। जिस व्यक्ति को थकान की समस्या का सामना करना पड़ता है, उसे विस्तार से बताना भी उतना ही मुश्किल होता है। आइए जानते हैं थकान के लक्षण किस प्रकार के होते हैं और साथ ही उसका समाधान कैसे किया जा सकता है। आपने यह देखा होगा कि हम में से कई लोग एक ही समय में दस काम बेहतर तरीके से कर सकते हैं पर थकान के बाद पहले जितनी एनर्जी नहीं रहती और हम उतने सही तरीके से अपना काम भी पूरा नहीं कर पाते हैं। यह शारीरिक या मानसिक थकान की वजह से ही होता है। उपयुक्त आराम और सही पौष्टिक आहार की कमी से भी ऐसा होता है। उपयुक्त नींद न होने की वजह से थकान- केवल देर तक बिस्तर में सोए रहना ही थकान भगाने का सही तरीका नहीं है। रात की नींद पूरी न होने की वजह से थकान का सामना करना पड़ता है। कम नींद की वजह से ध्यान कंेद्रित करने में मुश्किल होती है और इस कारण भी मानसिक थकान का अनुभव होता है।

समाधान- बिस्तर में जाने का और नींद का समय सुनिश्चित करें। एक सही समय सीमा बनाकर उसका पालन करने से नींद पूरी होती है और सुबह उठकर आप अपने सभी कामों को फुर्ती के साथ आसानी से कर सकते हैं। रात की नींद पूरी या ठीक तरह से न होना थकान का एक मुख्य कारण है। अगर आप बिस्तर में सोने जाते हैं और देर तक करवटें बदलने के बाद भी आपको नींद न आने की समस्या होती है, तो आपको अपने डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्लीप एप्नीय – स्लीप एप्नीय एक स्लीपिंग डिसऑर्डर है, जो नींद के वक्त होता है। इसमें नींद की अवस्था में सांस रुक जाने की वजह से नींद खुल जाती है। यह स्थिति बार-बार होने के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती। इस समस्या में रोगी को नींद आने के बाद सांस में रुकावट महसूस होती है और दम घुटने लगता है, तो नींद अपने आप खुल जाती है, बार- बार नींद में खलल पड़ने की वजह से नींद पूरी नहीं होती और व्यक्ति शारीरिक व मानसिक थकान से परेशान रहता है।

समाधान- वजन बढ़ने या अत्यधिक मोटापे की वजह से यह समस्या होती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा धूम्रपान करने वाले लोगों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट आदि की शुरुआत करें और जल्द से जल्द धूम्रपान की बुरी आदत से मुक्त होने का प्रयास करें।

सही व संतुलित आहार का सेवन – शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सही और उपयुक्त भोजन बहुत जरूरी होता है। भोजन में कम पोषण की वजह से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिसके कारण थकान का सामना करना पड़ता है। शारीरिक थकान सही पोषण की कमी से होने वाली एक मुख्य समस्या है। भोजन में सभी प्रकार के पोशाक तत्त्वों का सही अनुपात होना जरूरी है। इसके साथ ही नमक और चीनी की मात्रा भी उचित होनी चाहिए। यह आलस को शरीर से दूर रखने में मदद करती है।

समाधान – सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। नाश्ता कभी भी नहीं भूलना चाहिए। सुबह की यह पहली खुराक शरीर को दिन भर ऊर्जा देने में मदद करती है इसलिए यह भी आवश्यक होता है की आप जो कुछ भी नाश्ते के वक्त ले रहे हों वह पर्याप्त पोषक तत्त्वों से भरा होना चाहिए। भोजन में सभी प्रकार के प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा का होना भी आवश्यक है। यह आपकी एनर्जी को ज्यादा से ज्यादा समय तक बनाए रखते हंै और आपका प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत रहता है, जो थकान से बचने के लिए जरूरी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App