खेल-खेल में विकास कार्यों पर मंथन

By: Sep 22nd, 2019 12:20 am

बदेहड़ में दो अक्तूबर को ग्राम सभा में बच्चों व महिला मंडलों के लिए प्रतियोगिताएं

पालमपुर –पंचरुखी विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बदेहड़ के प्रधान व सदस्य ग्राम सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में इस बार ग्राम सभा के दौरान विकास कार्यों पर चर्चा के साथ महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न तरह के खेलों के आयोजन की तैयारी की गई है।  पंचायत प्रधान, जो कि पूर्व सैनिक हैं, बच्चों के लिए इस तरह की खेलों का आयोजन होली व दश्हरा के अवसर पर करते हैं। इस बार ग्रामसभा दो अक्तूबर को है और स्कूलों में अवकाश के चलते इस सोच के तहत उस दिन खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है, जिससे ग्रामसभा में लोग अधिक संख्या में पहुंचे साथ ही बच्चे भी ग्रामसभा की कार्रवाई के बारे में जान सके। इसका बाकायदा प्रचार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत सिंह, उपप्रधान कमलेश कुमार व पंचायत सदस्यों की ओर से सबका साथ सबका विकास तथा हमारी पंचायत हमारी योजना को लेकर पंचायत निवासियों से ग्राम सभा में पहुंचने को कहा जा रहा है। दो अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभा के एजेंडे में आय-व्यय का ब्यौरा, कामों व नई योजनाओं के बारे में चर्चा व मनरेगा सेल्फ आदि षामिल हैं। वहीं ग्राम सभा के दौरान दषहरे की तैयारियों पर चर्चा भी की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इनाम भी दिए जाएंगे। आठवीं से जमा दो तक के बच्चों के लिए क्विज के साथ महिला मंडलों व बच्चों के लिए रस्साकषी, म्यूजिकल चेयर, मटका तोड़, गुब्बारा फोड़, 100 मीटर दौड़, सूई-धागा, बैग रेस व लेमन रेस का आयोजन किया जाएगा। प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि पंचायत तभी आगे बढ़ सकती है, जब सभी पंचायत निवासी एकजुट होकर काम करें। ग्राम सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App