गर्ल्ज स्कूल देहरा की रूबी छाई

By: Sep 27th, 2019 12:29 am

बैडमिंटन में झटका प्रथम स्थान, स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत

देहरा गोपीपुर -सब-डिवीजन देहरा के सीनियर सेकेंडरी गर्ल्ज स्कूल की रूबी कत्नोरिया ने अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते   चैंपियनशिप का प्रथम खिताब अपने नाम किया  है।  बैडमिंटन की उभरती हुई खिलाड़ी रूबी  के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सिलेक्टरों ने  इस खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए किया है । बुधवार को स्कूल पहुंचने पर रूबी  का स्कूल के प्रधानचार्य चंचल धीमान और प्रशासन ने फूलमालाओं के साथ इस उभरती हुई खिलाड़ी का स्वागत किया। यहां बता दें कि रूबी कत्नोरिया गर्ल्ज स्कूल में जमा दो की छात्रा है। रूबी ने  पूरे देहरा व जिला कांगड़ा का  नाम प्रदेश में चमकाया  है  । रूबी  को शारीरिक शिक्षक योगेश कुमार ने उसकी गेम को देख कर उसे बैडमिंटन खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर  प्रधानाचार्य चंचल धीमान  व समस्त स्टाफ ने रूबी को मिठाई  खिलाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App