ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय

By: Sep 28th, 2019 12:15 am

नौणी-ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। इसमें भारत काफी आगे आया है। यह बात हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नौणी विश्वविद्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अपने व्यावहारिक जीवन में स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही हाल ही में जो प्लास्टिक हटाने व एकत्र करने का एक निर्णय लिया गया है वह एक बेहतर कदम है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग में बहुत से विषय है। ग्लोबल देशों के सेशन में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा काफी जोर दिया है। साथ ही युवाओं में भी इस बारे काफी चिंतन व विचार किया जा रहा है। बता दंे कि शुक्रवार को डा. यशवंत सिंह परमार बागबानी व वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी  विश्वविद्यालय में कृषि, पर्यावरण और वैश्विक विकास के लिए अनुप्रयुक्त विज्ञान में हाल के अग्रिमों विषय पर द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व युवाओ से वार्तालाप किया। इस तीन दिवसीय सम्मलेन में भारत के 15 राज्यों के 300 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जैसा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में विविधता और वृद्धि हुई है, जीडीपी में कृषि का योगदान अन्य क्षेत्रों की तुलना में लगातार कम हुआ है। जबकि भारत में अनाज के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App