चंद्रबाबू नायडू बेटे के साथ घर में नजरबंद

By: Sep 12th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली -तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को ‘चलो अटमाकुरू’ के आह्वान के तहत गुंटूर जिला के पालनाडु क्षेत्र जाने के लिए उंडावल्ली स्थित अपने घर से निकलने का असफल प्रयास किया। यह विरोध प्रदर्शन कुछ ग्रामीणों को गांव से निकालने के विरोध में किया जाना था। उनके बेटे को भी नजरबंद किया गया है। आंध्र के पुलिस महानिदेशक ने  कहा कि नायडू की गतिविधियों के कारण गुंटूर जिला के पालनाडु क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा था और कानून-व्यवस्था बिगड़ रही थी, इसलिए उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने नायडू के आवास के मुख्य द्वार को रस्सियों से बांध दिया, इसके अलावा अन्य द्वारों को भी बंद कर दिया गया, जिससे कि नायडू घर से बाहर नहीं आ सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App