चित्रकला प्रतियोगिता में दीया प्रथम

By: Sep 25th, 2019 12:15 am

शिमला -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  फागली में मंगलवार को डॉ, उर्मिल वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक  दिवस मनाया गया। छात्रों में नैतिक मूल्यों की वृद्धि थीम के अंतर्गत  विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  चित्रकला प्रतियोगिता में  दीया ठाकुर ने प्रथम व प्राक्षी थापर ने दूसरा स्थान हासिल किया वहीं साक्षी ने भाषण प्रतियोगिता में बाजी मारी। इस दौरान छात्रों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। दीपक व शुभम तथा साथियों ने  एनएसएस का गीत प्रस्तुत किया। साक्षी  ने एकल नृत्य व आशीष ने देशभक्ति गीत गा कर  सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने  स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल  प्रांगण व  आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई की गई । डॉ उर्मिल वर्मा ने  बच्चों को संबोधित करते हुए भावी भविष्य के लिए  शुभकामनाएं दी। उन्होंने  स्वयंसेवकों को नशाखोरी, अस्वच्छता व पर्यावरण प्रदूषण की विस्तृत जानकारी दी और इनके विरुद्ध सदैव अभियान चलाए रखने  की अपील की। इस अवसर पर  स्वयंसेवकों ने स्वच्छता की प्रतिज्ञा की। इसके साथ ही स्कूल में  क्रीड़ा भारती के सौजन्य से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। प्रधानाचार्य रमा रेटका  ने छात्राओं को  प्रोत्साहित करते हुए सबल बनने की  सलाह दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App