ज्ञानलोक

  1. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सबसे आगे थे?

(क) मुद्राएं

(ख) कपास

(ग) कांस्य औजार

(घ) जौ

  1. सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर था?

(क) कालीबंगा

(ख) लोथल

(ग) मोहनजोदड़ो

(घ) हड़प्पा

  1. चंद्रगुप्त मौर्य ने अपना अंतिम समय कहां बिताया?

(क) तक्षशिला

(ख) उज्जैन

(ग) पाटलिपुत्र

(घ) श्रवणबेलगोला

  1. कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है ?

(क) पूर्व मीमांसा

(ख) उत्तर मीमांसा

(ग) न्याय दर्शन

(घ) सांख्य दर्शन

  1. निम्न में से किसने रूस में लाल सेना का गठन किया था?

(क) लेनिन

(ख) त्रतासकी

(ग) ट्राटस्कि

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

गूगल का गुरुओं को सम्मान

शिक्षक दिवस पर डूडल बनाकर टीचर्ज को अलग अंदाज में किया सलाम 

किसी भी खास मौके पर गूगल एक अलग ही अंदाज में डूडल बनाता है। गुरुवार को शिक्षक दिवस है। इस मौके पर गूगल ने एक बहुत ही प्यारा सा डूडल तैयार किया है, जिसमें गूगल ने डूडल में एक एनिमेटेड, मुस्कुराते हुए लाल रंग के ऑक्टोपस के टेंपल्स का इस्तेमाल करते हुए कई कार्यों को करते हुए दिखाया गया है। इसमें प्रयोगों का संचालन करना, जटिल समीकरणों को हल करना, नोट्स लेना और साथ ही पढ़ना शामिल है। आपको बता दें, भारत में हर साल पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डा. राधाकृष्णन एक दार्शनिक, विद्वान, राजनीतिज्ञ और एक अनुकरणीय शिक्षक थे। वह देश के पहले उपराष्ट्रपति और उसके दूसरे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म पांच सितंबर, 1888 को तमिलनाडु में हुआ था। वह चेन्नई के प्रेजिडेंसी कॉलेज और कलकत्ता (अब कोलकाता) विश्वविद्यालय में पढ़ाते थे। वह 1931 से 1936 तक आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। 1962 में, वे देश के राष्ट्रपति बने। स्वभाव से राधाकृष्णन जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उन्हें उनके शांत और सरल स्वभाव के लिए भी जाना जाता था। जब वे राष्ट्रपति बने, तो उन्होंने अपने शुभचिंतकों को स्पष्ट रूप से बताया कि वे अपना जन्मदिन मनाने के बजाय पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा था, मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय, यह मेरा सौभाग्य होगा अगर पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। तब से, उनके जन्मदिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डा. राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने पर शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। 

नई नियुक्ति : डोमिनिक बार्टन चीन में कनाडा के राजनयिक

चीन की एक बड़ी कंपनी के शीर्ष अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद रिश्तों में आए तनाव की पृष्ठभूमि में कनाडा ने एक प्रमुख कारोबारी को चीन में अपना नया राजदूत नियुक्त करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कंसल्टिंग फर्म मैकिन्जी एंड कंपनी के पूर्व वैश्विक प्रबंध निदेशक डोमिनिक बार्टन को चीन में अपना नया राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। बार्टन ट्रूडो सरकार की आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख हैं। ओटावा स्थित चीनी दूतावास ने बताया कि बीजिंग ने बार्टन का नामांकन स्वीकार कर लिया है। दूतावास ने कहा कि चीनी पक्ष को बार्टन से द्विपक्षीय संबंधों को एक बार फिर से सामान्य करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।