ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Sep 7th, 2019 12:15 am

किस क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए उचित रहेगा?

-मोहित, सोलन

समय अभी संतोषजनक नहीं है। अपने उद्देश्य को पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शैक्षिक, वकालत, जनसंचार से जुड़े क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

मुझे नौकरी कब मिलेगी? 

– पारुल, शिमला

आपको नौकरी मिलने की संभावनाएं 2021 और 2022 के मध्य बन  रही हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

मुझे सफलता कब मिलेगी?

– चेतन गुप्ता, कांगड़ा

समय आपके अनुकूल चल रहा है इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें। नॉन मेडिकल ग्रुप में आपको सफलता मिल सकती है। यलो सफ्फायर और फिरोजा पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

मेरी बेटी का विवाह कब होगा?         

-भावना, सुंदरनगर

आपकी बेटी के विवाह होने के संकेत 2021 और 2022 के मध्य बन रहे  हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए उसे पन्ना और फिरोजा पहनाएं।

मेरा अपना घर कब बनेगा?         

– प्रदीप अग्रवाल, नाहन

आपके घर बनने की संभावनाएं 18 जुलाई, 2021 और 17 जुलाई, 2022 के मध्य बन रही हैं। 2021 के अंतिम चरण में इसके ज्यादा योग बनते हैं। बेहतर परिणाम अनुभव करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें

हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19

फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App