ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Sep 21st, 2019 12:05 am

मैं एमबीए कर रहा हूं, मुझे नौकरी कब मिलेगी?

-अनिल अरोड़ा, ऊना

आपको नौकरी मिलने की संभावनाएं 17 सितंबर, 2020 और 16 सितंबर, 2022 के मध्य बन रही हैं। इसके बावजूद 2021 के अंतिम चरण में भी आपको नौकरी के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन पहनें।

मेरी बेटी का विवाह कब होगा? 

                                                   – किरण, हमीरपुर

यह अच्छा रहेगा कि आप बेटी का विवाह तय करने से पहले कुंडली मिलान जरूर कर लें। आपकी बेटी के विवाह के संकेत 2021 और 2022 के मध्य बन रहे हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए  उसे यलो सफ्फायर और नक्षत्र माणक पहनाएं।

क्या विदेश जाने की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?

                                               – कविता, शिमला

आपके विदेश जाने के संकेत 2020 और 2021 के मध्य बन रहे हैं और आपका वहां स्थायी निवास भी होगा।

मैं विदेश कब जाऊंगा?         

                                       -विनोद शर्मा, नाहन

आपके विदेश जाने के संकेत तो बन रहे हैं, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। 2021 और 2022 के मध्य आप विदेश जा सकते हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर पहनें।

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी?          

– पीयूष गर्ग, कांगड़ा

आपकी कुंडली में बृहस्पति और शुक्र की भावदशा आपके करियर के लिए बेहतर रहेगी। इस दौरान आपको कार्य के नए अवसर भी मिलेंगे। शीघ्रता के लिए नीलम पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19

फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App