ट्विटर पर छाए पीएम मोदी

By: Sep 10th, 2019 12:04 am

फॉलोअर्स पांच करोड़ के पार, टॉप-20 में अकेले भारतीय

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। अकेले दम पर उन्होंने देश में लगातार दो चुनाव जीते और अब वह सोशल मीडिया की दुनिया में भी झंडे गाढ़ रहे हैं। सोमवार को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलोअर्स की संख्या 50 मिलियन हो गई है यानी पांच करोड़ के पार। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में मोदी 20वें नंबर पर हैं। वह टॉप-20 में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं। विश्व के बड़े नेताओं में मोदी अब अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 1.4 करोड़ फॉलोअर्स पीछे हैं। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 10.8 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर हैं। श्री मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े हैं। ट्रंप के ट््विटर पर प्रशंसकों की संख्या छह करोड़ 41 लाख है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट््विटर पर तीन करोड़ 84 लाख प्रशंसक हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर फोलोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं। श्री मोदी की तुलना में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट््विटर पर प्रशंसकों की संख्या काफी कम है। श्री गांधी के ट््विटर प्रशंसक एक करोड़ छह लाख हैं। श्री गांधी अप्रैल 2015 से ट््विटर पर सक्रिय हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बने प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या तीन करोड़ है। वहीं अगर कुल मिलाकर ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या में बात करें तो पीएम मोदी अब टॉप 20 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में टॉप 3 में बराक ओबामा, केटी पैरी और जस्टिन बीबर शामिल हैं।

भारत में नंबर वन

नाम                      फोलोअर्स

नरेंद्र मोदी            5 करोड़

अरविंद केजरीवाल    1.54 करोड़

अमित शाह            1.52 करोड़

राजनाथ सिंह          1.41 करोड़

राहुल गांधी            1.6 करोड़


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App