‘डांस हिमाचल डांस’ में छा जाने को राजधानी तैयार

By: Sep 24th, 2019 12:32 am

शहर के आरकेएमवी सभागार में ऑडिशन 27 को, डांस के शौकीनोंं के लिए सबसे बड़ा मौका

शिमला –हिल्सक्वीन शिमला में ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप द्वारा डांस हिमाचल डांस सीजन-7 के ऑडिशन करवाए जा रहे हैं। शिमला में ऑडिशन की तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई है। ऑडिशन शिमला के आरकेएमवी सभागार में होंगे। डांस में शौक रखने वाले और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तमन्ना रखने वाले युवा इस ऑडियन में भाग लेकर कर अपने  सपनों को साकार करने के लिए ऊंची उड़ान भर सकते हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में डांस हिमाचल डांस सीजन-7 के लिए ऑडिशन करवा दिए गए हैं। अब राजधानी में आडिशन शेष रहते हैं। शिमला में अॅाडिशन का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ‘दिव्य हिमाचल’ के इस मंच से कई डांस प्रेमी बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हंै। अब उन डांस प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो डांस में रूचि रखते हैं और ‘दिव्य हिमाचल’ के बीते ऑडिशनों पर भाग नहीं ले पाए थे। ऐसे में डांस प्रेमी इस मंच से अपने सपने साकार करने के लिए ऊंची उडान भर सकते हैं। शिमला मंे बीते वर्ष भी युवाओं ने ‘डांस हिमाचल डांस’ ऑडिशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। युवाओं का उत्साह देखकर सीजन-7 के ऑडिशन मेंं भी काफी संख्या मंे प्रतिभागियोंं के उमड़ने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ हमेशा से ही खास कर युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए अवसर देता आ रहा है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

इच्छुक प्रतिभागी 0177-2629030, 7018004284, 9418624624, 8894674053 पर संपर्क कर सकते हैं।

ऑडिशन के लिए फीस शेड्यूल जारी

शिमला ऑडिशन के लिए फीस शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऑडिशन में भाग लेने के लिए जूनियर सोलो वर्ग की फीस 400 और सीनियर सोलो वर्ग की फीस 500 निर्धारित की गई है। ग्रुप जूनियर वर्ग की फीस 600 व सीनियर वर्ग की फीस 700 रुपए रखी गई है।

ऑडिशन के लिए आवश्यक जानकारी

ऑडिशन जूनियर व सीनियर वर्ग में होंगे। जूनियर वर्ग की आयु सीमा 8 से 16 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि 17 वर्ष से ऊपर की आयु के प्रतिभागी सीनियर वर्ग ऑडिशन दे सकते हैं। ऑडिशन के लिए पंजीकरण ऑडिशन स्थल पर ही होगा। पंजीकरण 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से आरंभ हो जाएगा। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियोें के ऑडिशन लिए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App