तपेंद्र चौहान को रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस की तीसरी बार कमान

By: Sep 20th, 2019 12:20 am

नाहन  –रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने तपेंद्र सिंह चौहान पर भरोसा दिखाया है। वहीं उन्हें तीसरी बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। तपेंद्र चौहान पहली र्बार 2010 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुकाजी मंडल के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। वहीं कांग्रेस ने रेणुकाजी में उनके नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती के साथ 2012 के विधानसभा चुनावों में आगे बढ़ी थी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उन्हें एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी है तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुकाजी की 41 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में 41 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन 20 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। वहीं मंडल के सभी 123 बूथों पर बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ एक बूथ से सात से आठ कर्मठ कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाए जाने के भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अब कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही तरजीह दी जाएगी। वहीं तीन बार से अधिक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं की सीधी छुट्टी करने के ही फरमान होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App