तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

By: Sep 22nd, 2019 12:20 am

कांगूघटी में लोगों की मांग पर महकमे ने की कार्रवाई, घर से निकालना हुआ मुश्किल

भोरंज -उपमंडल की पंचायत जाहू के गांव कांगूघटी में वन विभाग ने पिंजरा लगवा दिया है। गुरुवार को कांगूघटी के पास एक वृद्ध को तेंदुए द्वारा घायल करने के बाद ग्रामीण डर के साए मंे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लोगांे ने वन विभाग से यहां पर पिंजरे लगाने की मांग उठाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए महकमे ने  पिंजरा स्थापित कर दिया है। लोगों का कहना है कि उन्हें खेतों और घासनियों तथा बच्चों को स्कूल अकेले भेजने से डर लग रहा है। तेंदुए की दहशत से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटना से वे सहम गए हैं। उन्हांेने कहा था कि वन विभाग ने अगर इसके बारे में कुछ नहीं किया, तो कोई बड़ी घटना को भी तेंदुआ अंजाम दे सकता है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को तीन दिन का समय दिया था। उनका कहना था कि यदि शीघ्र वन विभाग तेंदुए को नहीं पकड़ता है, तो ग्रामीणों ने शनिवार को चक्का जाम और डीएफओ कार्यालय हमीरपुर के घेराव की चेतावनी भी दी थी। जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कांगूघटी में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवा दिया है, जिससे ग्रामीण थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ  अभी भी बरकरार है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विभाग उसे पकड़ नहीं लेता, तब उन्हें चैन नहीं आएगा। वन रेंज अधिकारी आग्घार केदारनाथ का कहना है कि क्षेत्र में पिंजरा लगवा दिया गया है। जंगली जानवरों का ठिकाना नहीं होता, फिर भी वन विभाग मुस्तैद है। लोग अपने घरों की लाइटें रात को जलाकर रखें और घरों के नजदीक पटाखे चलाते रहें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App