देवता पुंडरीक ने हारियानों संग किया शाही स्नान

By: Sep 23rd, 2019 12:20 am

कुल्लू-बनोगी कोठी के आराध्य देवता पुंडरीक ऋषि जब दलोगी सौर में डूबे, तो आस्था का माहौल देखते ही बन गया। सौर यानी झील में देवता ने शाही स्नान की डुबकी लगाकर अपने हारियान क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि लाई। वहीं, दलोगी सौर में सैकड़ों श्रद्धालुओं संग देवता ने डुबकी लगाई। पुंडरीक ऋषि के सराहन गांव पहंुचते ही लोगों ने पुराना बाजा नगाज निकालकर जोरदार स्वागत किया। सौर की परिक्रमा करने के बाद जैसे ही देवता अपने मूल स्थान पहुंचे तो हारियानों ने देवता का स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App