दो से भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा

By: Sep 22nd, 2019 12:03 am

जयराम ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से की वीडियो कान्फ्रेंस

शिमला – प्रदेश भाजपा राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को गांधी संकल्प यात्रा के तौर पर मनाएगी। यह यात्रा दो अक्तूबर से 30 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, मंत्री से लेकर विधायक और सांसद 150 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे। इसके मद्देनजर शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय शिमला में मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लंबी चर्चा की।  कान्फें्रस के दौरान अमित शाह ने सरकार और संगठन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। खास कर जीएसटी में कटौती से निवेशकों को मिलने वाले लाभ को प्राथमिकता के तौर पर प्रचार और प्रसार करना होगा। इसके लिए प्रदेश कार्श्यकारिणी से लेकर मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कटौति को जनता तक पहुंचाएंगे। कार्यक्त्रम के बारे में वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने विस्तृत रूप में बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App