दौलतपुर चौक में वोल्वो बस पर पथराव

By: Sep 22nd, 2019 12:20 am

ऊना में हुड़दंगियों के हौसले बुलंद, बाल-बाल बची सवारियों की जान

 ऊना -जिला के दौलतपुर चौक में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां शरारती तत्त्वों ने एचआरटीसी की बस पर रात के अंधेरे में पत्थरबाजी कर यात्रियों की जान संकट में डाल दी। वाकया शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे का  है, जब पठानकोट डिपो की वोल्वो बस डलहौजी से दिल्ली के सफर पर थी। रात गहराने पर यात्री झपकी ले रहे थे कि दौलतपुर चौक में अचानक बस पर पत्थर बरसने लगे। इस कारण बस को व्यापक नुकसान पहंुचा, लेकिन खुशकिस्मती से यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद बस चालक जसवंत सिंह और परिचालक कुलदीप सिंह ने घटना की शिकायत पुलिस चौकी दौलतपुर में दर्ज करवा दी है, जिसके बाद मामले की जांच जा रही है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App