दौलतपुर चौक में वोल्वो बस पर पथराव

ऊना में हुड़दंगियों के हौसले बुलंद, बाल-बाल बची सवारियों की जान

ऊना -जिला के दौलतपुर चौक में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां शरारती तत्त्वों ने एचआरटीसी की बस पर रात के अंधेरे में पत्थरबाजी कर यात्रियों कीजान संकट में डाल दी। वाकया शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे का  है, जब पठानकोट डिपो की वोल्वो बस डलहौजी से दिल्ली के सफर पर थी। रात गहराने पर यात्री झपकी ले रहे थी कि दौलतपुर चौक में अचानक बस पर पत्थर बरसने लगे। इस कारण बस को व्यापक नुकसान पहंुचा, लेकिन खुदकिस्मती से यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद बस चालक जसवंत सिंह और परिचालक कुलदीप सिंह घटना की शिकायत पुलिस चौकी दौलतपुर में दर्ज करवा दी है, जिसके बाद मामले की जांच जा रही है।