नगर परिषद अध्यक्ष का आक्समिक निधन

By: Sep 18th, 2019 12:20 am

फोर्टिज अस्पताल चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस, बीमारी के दौरान चल रहा था उपचार

नालागढ़ –नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष नीरू शर्मा के आक्समिक निधन से समूचे शहर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्हें फोर्टिज अस्पताल चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनका दाह संस्कार बुधवार को किया जाएगा। वह नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष के अलावा वार्ड-आठ की पार्षद भी थी, वहीं एक अधिवक्ता थी और भाजपा नेत्री थी। नीरू शर्मा अविवाहित थी और जनसेवा में उन्होंने अपना जीवन लगाया है। नगर परिषद नालागढ़ में वह इससे पहले उपाध्यक्ष के पद पर भी आसीन रह चुकी हंै। इस बार की चुनी गई नगर परिषद में उन्होंने पांच नवंबर, 2018 को अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की थी। उनके निधन पर नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, एसजीपीसी मेंबर डा. दिलजीत सिंह भिंडर, पूर्व चेयरमैन बाबा हरदीप सिंह, नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई, ब्राह्मण सभा के चेयरमैन सुभाष शर्मा, प्रधान राजेश शर्मा, खत्री सभा के अध्यक्ष राजेश रामा, गुरुद्वारा सिंघ सभा के प्रधान परमजीत सिंह जौली, राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, पार्षद महेश गौतम, पवन कुमार पम्मा, आशा गौतम, अलका वर्मा, नीलम खुल्लर, सरोज शर्मा व मनोज वर्मा, मनोनीत पार्षद जगननाथ बस्सी, यशपाल कपूर, केके भारद्वाज व लाला रूप नारायण, पूर्व पार्षद डीएस खुल्लर, रविंद्र सांख्यान, ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्या रतन, कोषाध्यक्ष बीर सिंह चंदेल, भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, बाबू संसारी लाल, पुनीत शर्मा, अधिवक्ता रविंद्र ठाकुर, सौरभ धीमान, पंकज शर्मा, आशुतोष वैद्य, बहादुर खान, रडि़याली पंचायत की प्रधान इंदू वैद्य, नालागढ़ स्त्री सभा की चेयरपर्सन कृष्णा बंसल, डा. आशिमा जैन, समाजसेवी डा. अजीतपाल जैन, हैरिटेज सोसायटी के सदस्य राजीव शर्मा, टैक्सी यूनियन के प्रधान बग्गा सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश कोषाध्यक्ष हरबंस पटियाल, बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश कौशल, एमसी इंप्लायज यूनियन के जिलाध्यक्ष मदन चंदेल व सदस्यों आदि ने गहरा शोक जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। नगर परिषद नालागढ़ के ईओ सुधीर शर्मा ने कहा कि नीरू शर्मा शहर के विकास के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प थी और नित नई योजनाओं पर काम करने का उनमें जज्बा था। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष नीरू शर्मा की आक्समिक मृत्यु पर गहरा शोक जताया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App