नशे के खात्मे को लगाए होर्र्डिंग्स

सुजानपुर को नशे से बचाने के लिए व्यापार मंडल की पहल

सुजानपुर –नशा हटाओ सुजानपुर बचाओ अभियान के तहत व्यापार मंडल सुजानपुर के सदस्यों ने सुजानपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर चेतावनी संबंधी होर्डिंग्स लगाए। मुख्य बस स्टैंड एवं पुलिस सहायता कक्षा चौक सुजानपुर के साथ-साथ मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर नशा हटाओ सुजानपुर बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए। बताते चलें कि सुजानपुर व्यापार मंडल एवं सुजानपुर सेवा समिति के सौजन्य से शहर में फैल रहे नशे के खात्मे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस अभियान का शुभारंभ डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल ने किया। जागरूकता अभियान को आंदोलन अभियान बनाकर अब आगे बढ़ाया जा रहा है। पूरे शहर में होर्डिंग लगाकर नशे के दुष्परिणाम के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर हार्डिंग लगाए जा रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार शाम को यह अभियान धरातल पर उतारा गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि नशे के खात्मे को लेकर यह कदम उठाया गया है। पुलिस के साथ जन सहभागिता कर इस आंदोलन को पूरी तरह कामयाब बनाया जाएगा।