निगम बताएं, कैसे डालना है कचरा

By: Sep 12th, 2019 12:02 am

पंचकूला –सूखा और गीला कचरा प्रोसेस पंचकूला में शुरू होते ही दुकानदारों से लेकर व्यापारियों और लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि निगम के अधिकारी या कर्मचारी इस बारे में लोगों को गाइड करने के बजाय उनकी गलती निकाल रहे हैं। रोजाना होने वाली चेकिंग के दौरान चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन चालान के बाद उस गलती को भविष्य में कैसे रोका जाए, इस बारें में कोई गाइडेंस नहीं देते। लिहाजा कैसे सुधार हो सकता है। पिछले तीन दिनों से निगम की टीम सेक्टर-10 के एरिया में चालान काट रही है। हर दुकानदार का दो से तीन बार चालान काट लिया गया है। इसके चलते दुकानदारों ने हर बार निगम को टीम को पूछा है कि आखिर उन्हें बताया जाए, कि क्या और कैसे करना है। जिस पर निगम की टीम की ओर से उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि वे बिलकुल सही जगह कचरा डाल रहे हैं, लेकिन फिर भी चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन इसे कैसे सुधारा जाए, इस बारें में ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। असल में गीला और सूखा कचरा को लेकर निगम की ओर शहर में अलग-अलग जगहों पर डस्टबिन को लगाया था। दोनों में अलग-अलग तरीके से वेस्ट को डालने के लिए कहा गया था। लेकिन रेस्टोरेंट्स, ढाबा, फास्ट फूड का काम करने वाले व्यापारियों के लिए यह प्रोसेस एक परेशानी बन गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App