पंतेहड़ में डाका डालने वाला दबोचा

By: Sep 29th, 2019 12:30 am

पुलिस ने चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ने में हासिल की बड़ी सफलता

अंब –उपमंडल अंब में हुई चोरियों के सिलसिले में अंब पुलिस ने एक नामी चोर गिरोह के सदस्य को दबोचकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरोह के सदस्य ने पंतेहड़ में 28 अप्रैल को एक घर मंे की गई सेंधमारी की घटना को कबूल कर लिया है। पकडे़ गए चोर की शिनाख्त शंभू उर्फ सुदागर (35) निवासी शेरा थाना तहसील नगरोटा बगबा कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों नंदपुर में हुई चोरी की घटना के बाद सीसीटीबी कैमरे में कैद हुई कुछ तस्वीरों के बाद पुलिस चोर गिरोह का पता लगाने के लिए पूरी तरह कमर कसे हुए थी। पुलिस चोरी के समय उपयोग में लाई जाने वाली एक कार को पहले ही पकड़ चुकी है। उक्त घटना के बाद गिरोह के सदस्य भूमिगत हो गए थे, लेकिन पुलिस इनकी पल-पल की जानकारी जुटा रही थी। उन्होंने इन्हें पकड़ने के लिए अपना पूरा जाल फैला रखा था। पुलिस ने उन्हें सिविल ड्रेस में उनके घर के इर्द-गिर्द दबिश देकर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि इनका छह सदस्यों का गिरोह है। इनका एक मुख्य सरगना बिलासपुर जेल में बंद है। इनका मुख्य पेशा चोरी करना है। जिला ऊना व हिमाचल के अन्य स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं में इनका मुख्य हाथ है। पतेहड़ में की गई चोरी के दौरान इनके चार सदस्य मौजूद थे। घर की पूरी रैंकिंग करने के बाद इन्होंने रात को सेंधमारी कर घर से 45 हजार नकद व लाखों रुपए के गहनों को चुरा लिया था। पकडे़ गए चोर गिरोह के सदस्य की निशानदेही पर कई अन्य चोरियों का पता चलने की भी पूरी उम्मीद जाग उठी है। एसआइटी टीम में शामिल एसएचओ गौरच भारद्वाज, कांस्टेबल कुलदीप, जसबीर, विजय ने बडे़ ही योजनाबद्ध तरीके से चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App