परिवहन कर्मियों ने तैयार किया 31 सूत्री मांग पत्र

सरकाघाट –परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सरकाघाट में महासंघ के प्रधान उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सरकाघाट संपन्न हुई। इस बैठक में परिवहन निगम के वर्तमान हालात और निगम कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि निगम में प्रबंधन अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। संगठन ने सरकार से मांग की है निगम के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के काम का सही प्रकार से बंटवारा किया जाए। संगठन ने निगम से वाशर ब्वाय और पीस मील को अन्य अनुबंध कर्मचारियों की तर्ज पर नियमित करने व भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का शीघ्र फाइनल करने की भी मांग की है। इस दौरान एक 31 सूत्री मांग पत्र भी बनाया गया, जिसको शीघ्र ही परिवहन मंत्री और निगम प्रबंधन को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संगठन के सभी मंडलों की बैठकें 30 अक्तूबर से पहले करवाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर सेवानिवृत्त कार्यकर्ता हेम राज व जगदीश चंद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में संगठन के प्रधान उमेश शर्मा, कार्यकारी प्रधान हरदयाल, महामंत्री प्रसाशन देश राज, महामंत्री फील्ड नासिर मोहम्द, वरिष्ठ उप प्रधान रविंदर जट्ट, गौरी लाल, उप प्रधान रणजोध सिंह, चेत राम नायक, सचिव जमील खान, प्रचार सचिव जगरेश्वर, संजीव सिंह, संगठन सचिव धनी राम, मनमोहन कुमार, सहित कार्यकरिणी सदस्य विजय राम, देश राज, शिमला मंडल प्रभारी समर चौहान, बृज लाल, जागेश्वर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।