पांवटा में सेक्स रैकेट पकड़ा

By: Sep 15th, 2019 12:30 am

पेइंग गेस्ट हाउस में चल रहा था धंधा; दलाल गिरफ्तार, दो महिलाएं रेस्क्यू

पांवटा साहिब – पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-नौ में एसआईयू व जिला महिला थाना नाहन की टीम ने पांवटा साहिब में एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक दलाल को जिस्मफिरोशी के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से दो महिलाएं भी रेस्क्यू की हैं, जिससे कथित तौर पर देह व्यापार करवाया जा रहा था। टीम तीनों को नाहन ले गई, जहां आगामी कारवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसआईयू और महिला थाना नाहन की टीम ने गुप्त पुख्ता सूचना पर यह कारवाई की। सूचना थी कि वार्ड नंबर-नौ में एक पेइंग गेस्ट हाउस में जिस्मफिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद टीम ने एक जवान ग्राहक बनाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करवाने वाले दलाल के पास भेजा। दलाल ने महिलाओं के रेट और समय तय किए। ठीक उसी समय नाहन से महिला पुलिस और एसआईयू की टीम ने मौके पर रेड की, जिसमें जिस्मफिरोशी के धंधे में दो महिलाएं संलिप्त पाई गई, जिन्हें फिलहाल रेस्क्यू कर लिया गया है। महिलाएं उत्तराखंड की बताई जा रही हैं। साथ ही अवैध देह व्यापार करवाने वाले दलाल को गिरफ्तार किया। दलाल महिला खुद भी देह व्यापार मे संलिप्त बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दलाल उत्तराखंड और हरियाणा से युवतियों और महिलाओं को लाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करवाता था।

नाहन से आई पुलिस

कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा है कि क्या पांवटा साहिब पुलिस को इस देह व्यापार की खबर नहीं थी, जो नाहन से कार्रवाई के लिए एसआईयू और महिला थाना प्रभारी को आना पड़ा। एडिशनल एसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में एक दलाल को गिरफ्तार किया है। महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App