पानी को तरसे सेरली बताही के लोग

By: Sep 22nd, 2019 12:20 am

एक हफ्ते से नहीं आया पानी, चक्का जाम करने की दी चेतावनी

पटड़ीघाट –उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत  पटड़ीघाट के  दुर्गम क्षेत्र  सेरली बताही में बरसात में भी एक सप्ताह से नलों से पानी नहीं टपक रहा। इस कारण लोगों को बरसात में भी लगभग आधा किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के उपप्रधान रवि चंद, रीता देवी, रीना देवी, कमलेश, पार्वती देवी, दुर्गी देवी, कुमी देवी, कांता देवी, लज्या देवी, लुदर मनी, दिनशा देवी, महाली देवी, ऋषि कुमार, चमन लाल, गुरु देव, दुरदीप,  मित्र देव, खीमा राम, हुकमी देवी, शिला देवी, मन्सा देवी, ईश्वर दास, ललिता देवी, बद्री राम, छवि राम, गगन का कहना है कि बरसात में भी  पिछले एक सप्ताह से हमारे नलों से पानी की बूंद नहीं टपक रही है। पानी नहीं होने के कारण ग्रामीण खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हमें बरसात के मौसम में भी तीसरे या चौथे दिन ही पानी मिलता है। लोगों का कहना है कई बार विभागीय अधिकारियों को बताने के बाद भी आज दिन तक हमें पानी की सुचारू सप्लाई नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है कि हमें रोजाना पानी की आपूर्ति दी जाए अन्यथा हम सब 28 सितंबर को कलखर में चक्का जाम करंेगे। इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा। उधर, इस बारे में सहायक अभियंता कमल कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला मेरे ध्यान में आया था। मैं खुद मौके पर जाकर सेरली बताही के लोगों से मिला हूं  और  सेरली बताही के लोगों को रोजाना पानी दिया जाएगा।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App