पुलिया की शटरिंग गिरी, छह घायल

By: Sep 23rd, 2019 12:04 am

ददाहू में दभूड़ी-टिक्कर रोड पर हादसा, मलबे में दबे तीन मजदूरों की हालत गंभीर

श्रीरेणुकाजी –रेणुकाजी के ददाहू के साथ लगते रेणुकाजी-पांवटा साहिब मार्ग के लिंक रोड दभूड़ी-टिक्कर मार्ग पर देर रात निर्माणाधीन पुलिया की शटरिंग गिरने से छह मजदूर घायल हो गए हैं। देर रात पुलिया पर यहां शटरिंग के बाद लेंटल डालने का कार्य किया जा रहा था। अचानक शटरिंग गिरने से कार्यरत छह मजूदर भारी शटरिंग की चपेट में लेंटल के मलबे समेत दब गए। इस दौरान हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय रेणुकाजी पुलिस और क्षेत्रवासियों ने घटनास्थल की ओर रखकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। इस दौरान आधी रात को कड़ी मशक्कत के बाद पांच मजदूरों को बाहर निकाला गया, जबकि एक मजदूर के दबे होने का पता सुबह चल पाया, जिसे रेस्क्यू कर तुरंत ही मेडिकल कालेज नाहन रैफर किया गया।  तीन मजदूरों को चंडीगढ़ पीजीआई, एक को सिविल हॉस्पिटल पांवटा, जबकि दो को मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती किया गया है। इनमें से तीन मजदूरों की हालात गंभीर बताई जा रही है। नाहन थाना में दुर्घटना का यह मामला लापरवाही की धाराओं के तहत ठेकेदार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी नाहन मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे में कैलाश, कुशल, हीरा सिंह, रतन सिंह, मदन सिंह पुत्र रतन सिंह, लच्छी राम घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से हीरा सिंह, कुशल सिंह और मदन सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App