पुलिस भर्ती… मैरिट में आने वाले उम्मीदवारों के जल्द होंगे इंटरव्यू

By: Sep 15th, 2019 12:20 am

रिजल्ट आउट…थानों में लगाई लिस्ट

धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला कांगड़ा ने भी पुलिस विभाग की बेबसाईट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस थानों में सूचियां लगा दी गई हैं। जिसमें उम्मीदवार अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों की जल्द ही मैरिट सूची तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर भेजे जाएंगे। जिला कांगड़ा में 11 हज़ार 545 उम्मीदवारों आठ सितंबर को लिखित परीक्षा में भाग लिया था। जिला कांगड़ा में कुल 265 कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा हुई थी। जिसमें 178 पुरूष कांस्टेबल, 52 महिला कांस्टेबल और 35 चालक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं। इससे पहले शारीरिक परीक्षा के बाद 11 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें जिला कांगड़ा के परौर परीक्षा केंद्र में सॉल्वरों को उम्मीदवारों ने अपने स्थान पर परीक्षा करने के लिए भेज दिया था। इतना ही नहीं आधुनिक उपकरणों के साथ नकल करते हुए भी उम्मीदवार पकड़े गए थे। मामले में अब तक नकली, असली उम्मीदवारों सहित सरगना के लोगों को मिलाकर 30 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। लेकिन मामले का मुख्य आरोपी ज्वाली दरकाटी निवासी अब तक पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा है। एक माह से भी अधिक समय बित जाने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन का कहना है कि जिला के उम्मीदवारों का रिजल्ट की सूचियां जारी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मैरिट के आधार पर युवाओं को जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एसपी ने बताया कि लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में आरोपी की तलाश की जा रही है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App