पूर्ण चंद ठाकुर को कुल्लू कांग्रेस की कमान

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दी नए अध्यक्ष को बधाई, कार्यकर्ताओं ने जताया हाइकमान का आभार

कुल्लू -हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 16 विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्तियां की हंै, जिसमें से  कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर (बरसैणी) को नियुक्त किया है।  इस नियुक्ति से विधानसभा कांग्रेस कुल्लू में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाइकमान व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और कुल्लू विधानसभा विधायक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव  सुंदर सिंह ठाकुर का पूर्ण चंद ठाकुर को अध्यक्ष बनाने पर अभार प्रकट किया है। वहीं, विधानसभा कांग्रेस कमेटी कुल्लु  के पूर्व अध्यक्ष उत्तम शर्मा व 13 सर्किलों के अध्यक्षों ने और  दौलत सिंह ठाकुर एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, अनिल सूद, चांद किशोर, किशन ठाकुर, मोह लता शर्मा, कंवर वीरेंद, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सेस राम चौधरी, सुरेंद्र सिंह, वीरू, रविंद्र सूद, मदन सूद, ओंकार शर्मा, राजेश सेठ, राकेश ठाकुर रॉकी, दविंद्र ठाकुर, संजय गुप्ता, राजेश, शानू, उर्मिला सूद, दीपक महंत, नगर परिषद  अध्यक्ष विमला महंत, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, सदस्य कुब्जा ठाकुर, उष्मज शर्मा, पूजा शर्मा, सोनी देवी, राहुल बौद्ध, हेमा शर्मा, गुलजारी लाल, हीरा लाल पुजारी, हर दियाल भारती, पूर्व पंचायत समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इशरा ठाकुर, राली देवी, देवी राम, तुले राम, यौवन लता, मीरा देवी, मीना देवी, शांति देवी, लालू, जोगी, संजीव धर, नवनीत पाराशर, वेद चौधरी, घनशयाम संख्यान, अंबरी ठाकुर, गोपाल चौधरी, राजेश चंदेल, पुरषोत्तम चंदेल, अनसूचित जाति विभाग कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष शोभा राम, जगदीश, सुनील भारती, करुण बैराग महन्त, विजेंद्र पंडित, अजीत शमा, मुकेश महंत, बनारसी दास, शिव दयाल, ज्ञान चंद, दीपक ठाकुर, नविंदर कपूर, कांता, नीलमा उपाध्याय, जीवना शर्मा, बत्तों चौधरी, रेश्मा वर्मा ने भी नए अध्यक्ष को बधाई दी और साथ ही विधायक व प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्ण चंद के अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई दिशा मिलेगी  और अब एक नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता भी काम करेंगे। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर का कहना है मैं हाइकमान और हिमाचल प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठोर  व विधायक सुंदर सिंह ठाकुर  और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इस पद के काबिल समझा। मैं कांग्रेस पार्टी के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा और कांग्रेस पार्टी के नियमों का पालन करुंगा। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे निभाने में पूरी कोशिश करेंगे और साथ ही सभी लोगों को एकजुट होकर पार्टी की मजबूरी के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।