पेड़ से टकराई बस, पांच की मौत

By: Sep 20th, 2019 12:02 am

हिसार से लोहारु जा रही निजी बस नीलगाय को बचाते बनी हादसे का शिकार, एक दर्ज सवारियां घायल

पंचकूला – हिसार से लोहारु जा रही एक प्राइवेट बस गुरुवार की सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जारोदार थी कि आगे बैठी करीब एक दर्जन सवारियां इस घटना से घायल हो गईं, जबकि पांच की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए भिवानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  वहीं, बहल थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह 8ः30 बजे की है। हिसार के लोहारु जा रही निजी बस में सवारियां भरी हुई थी। बस ओबरा गांव से सवारी लेकर लोहारु की तरफ  महज 200 मीटर ही चली थी, तभी अचानक रास्ते में एक नील गाय सामने आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे बैठी करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घायलों का इलाज भिवानी के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बहल थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो वहीं, तीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक तीन -चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App