पोषण मेले से दिया कुपोषण भगाने का संदेश

जोगिंद्रनगर-महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पोषण मेले का आयोजन शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में किया गया। जिसमें पोषण रैली निकालने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं, स्वयं सहायता समूहों व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा पोषण युक्त आहार पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन की रश्म भी निभाई गई। पोषण मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बेबी शो में शुन्य से वर्ष आयु वर्ग ओवियान तथा हर्षवर्धन को पहला व दूसरा स्थान मिला है। जबकि एक से पांच वर्ष आयु वर्ग में रिहाना, रायिशा तथा उज्ज्वल को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला है। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में वंशिका, योगिता व प्रयिंका, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिया ठाकुर, मिनाक्षी, आरूषी, अनकिता, आरूषी गुलेरिया, देवांशी, अक्षय, हर्षदीप, अजय, रंगोली में रिया ठाकुर, चक्षु व श्रूति को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बाबा छपडू मनोह महिला मंडल, सरस्वती महिला मंडल मलेहड़, रूहानी महिला मंडल सैंथल, महिला मंडल पड़ैन तथा महिला मंडल मझवाड़ को भी सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को मेले के मुख्यातिथि सांसद राम स्वरूप शर्मा और विधायक प्रकाश राणा ने सम्मानित किया। मेले में जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी सुरेंद्र तेगटा ने पोषण मेले के आयोजन एवं पोषण माह अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मैहरा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी रीना कटवाल ने पोषणयुक्त आहार एवं इसके महत्त्व के बारे मंे विस्तृत जानकारी दी। वहीं इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में पोषण अभियान चलाया जा रहा है तथा बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी को डैशबोर्ड भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में देश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।