प्रियंका को महाराष्ट्र पुलिस की हिदायत

By: Sep 12th, 2019 12:10 am

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दि स्काई इज पिंक का ट्रेलर पिछले दिनों मंगलवार को रिलीज हुआ। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के लव पार्टनर हैं फरहान अख्तर और इन दोनों सितारों की बेटी की भूमिका में दिखी हैं जायरा वसीम। फिल्म की स्टोरी लाइन ऑडियंस को काफी पसंद आई और सभी एक्टर्स की ऐक्टिंग भी। दरअसल ट्रेलर के एक सीन में जब आयशा (जायरा वसीम) बीमार पड़ जाती है तो प्रियंका फरहान से बोलती नजर आती हैं कि एक बार आयशा ठीक हो जाए न, फिर साथ में हम बैंक लूटेंगे और उनके इसी डायलॉग पर महाराष्ट्र पुलिस की निगाहें थम गईं। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से कई सारे हैशटैग और प्रियंका की तस्वीर व उस डायलॉग के साथ लिखा गया है, आईपीसी की धारा 393 के तहत इसके लिए सात साल की सजा है। इस ट्वीट के तुरंत बाद प्रियंका ने भी माफी मांगते हुए ट्वीट किया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App