फुटबाल में कल्पा का दबदबा

By: Sep 14th, 2019 12:20 am

बेबी लीग में लड़कियों व लड़कों के वर्ग में रहा विजेता, जिला भर से 19 टीमों में 180 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

रिकांगपिओ -मिनी स्टेडियम कल्पा में तीन दिवसीय गोल्डन बेबी लीग अंडर 13 फुटबाल प्रतियोगिता का समापन विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने किया। इस प्रतियोगिता में जिला भर से 19 टीम जिस में 180 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिस में 11 टीम लड़कों व आठ टीम लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में  राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्पा गांव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर सकेंडरी स्कूल कल्पा रनरअप रही। इसी तरह लड़कों के वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्पा व जिंदल विद्या मंदिर स्कूल शोलतु के बीच हुआ। जिस में एक शून्य से राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने जीत हासिल की। इसी तरह शोलतु स्कूल रनरअप रहा। इस अवसर पर मुख्यातिथि विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिता से अपने छुपी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। खेल के सफल आयोजन के लिए फुटबाल संघ को बधाई दी। फुटबाल एक टेक्निकल गेम है इसे बारीकी से खेलने की जरूरत है। खेल के लिए स्कूलों में खेल मैदान का निर्माण हुआ है। आज किन्नौर के बच्चे बॉक्सिंग में भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल रही है। फुटबाल में भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर तक जाने की प्रतिभा है। नेगी ने कहा कि खेल के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार रखना है। खेल में नोकरियों में भी आरक्षण है। नेगी ने नशे से दूर रहने की अपील की। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्पा के छात्राओं ने किन्नौरी लोकनृत्य भी पेश करने पर मुख्यातिथि ने दस हजार रुपए दिए। मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार व सर्टिफिकेट वितरित किए। इस अवसर पर प्रदेश फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज नेगी, कार्यालय सचिव किन्नौर फुटबाल संघ राम कुमार नेगी, जिला आइस स्केटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रधान दूनी हरबंस नेगी, पूर्व उपप्रधान जितेंद्र नेगी, संगठन सचिव बाबू राम नेगी, पंचायत प्रधान कामरु विक्रम नेगी, किन्नौर फेडरेशन के डायरेक्टर जितेंद्र नेगी, प्रिंसीपल पांगी स्कूल कुलदीप नेगी, डाक्टर दीक्षा, कर्म चंद नेगी, राजेश नेगी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ  दी टूर्नामेंट, बेस्ट गोलकीपर को भी पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App